फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटने से आवागमन में दिक्कत

Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिया टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सुकरौली ब्लॉक के गांव बरवां में नहर की पुलिया टूटी होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। पक्की सड़क पर बनी इस पुलिया के टूटा होने से कई बार लोग यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं।       
विज्ञापन

बरवां गांव के बीच से एक नहर निकलती है। गांव के चौराहे पर जाने के लिए इस पुलिया को पार करना पड़ता है। पुलिया टूटी होने की वजह से कई बार बाइक और साइकिल सवार यहां अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। पुलिया टूटी होने से बड़े वाहन इस रास्ते नहीं जा पाते हैं। गांव के दिलीप कुमार, बलवंत गौंड, वशिष्ठ, प्रद्युम्न, सत्यनारायण, विनोद कुमार आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले नहर की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन की ठोकर से पुलिया का आधा हिस्सा टूट गया था। संबंधित विभाग के लोगों से पुलिया बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें