फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसीलदार के रवैये से भड़के अधिवक्ता, प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 09:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील परिसर में बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायालय से गायब फाइल के बाबत नोटिस जारी करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं व तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद बार संघके अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय से गायब एक फाइल के बाबत नोटिस जारी करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से बातचीत की। अधिवक्ताओ का आरोप है कि तहसीलदार ने नोटिस जारी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अरविन्द पाठक, अमरनाथ सिंह, अशोक राय, दीपक राय, आरएन पाण्डेय आदि के नेतृत्व में तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया नाराज अधिवक्ताओं से बातचीत कर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें