कप्तानगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन कप्तानगंज के अध्यक्ष मिर्जा एकतदार हुसैन और महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार चन्दन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं की मांग थी कि वाराणसी सेंट्रल बार के अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर पुलिस अधिकारियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने, घायल अधिवक्ता के इलाज के लिए दो लाख रुपये का मुआवजा मिले। इस दौरान राम प्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, परमहंस कुमार आदि मौजूद रहे।