संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ईद मिलादुन्नवी अर्थात बारावफात के अवसर पर जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे पहले अधिवक्ताओं ने आम सभा की बैठक की और इसके बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शाही की अध्यक्षता में हुई। संचालक महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुस्लिम पर्व बारावफात होने तथा राज्य सरकार की ओर से अवकाश घोषित कर दिए जाने के कारण वादकारियों की उपस्थिति कम रहेगी। इससे अधिवक्ताओं को कार्य करने में कठिनाई होगी। ऐसी स्थिति में न्यायिक कार्य किया जाना संभव नहीं है। इसलिए सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ पांडेय, हरिशंकर दीक्षित, मिथिलेश कुमार दीक्षित सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।