फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिवाली पर बिके मिलावटी पनीर, खोआ और दाल... अब सावधानी से करें खरीदारी

Thu, 27 Feb 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली पर मिलावटखोरों ने जमकर मिलावटी सामान बेचे हैं। खाद्य विभाग की टीम की ओर से पनीर, खोआ, दाल, छेना, दूध आदि के 37 नमूनों की जांच में 29 से अधिक नमूने अधोमानक मिले थे। इसमें विक्रेताओं पर केस दर्ज कराने की तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

अब अगले माह होली और रमजान दोनों ही है। ऐसे में खोआ और पनीर समेत दूध से बनी मिठाइयाें की खपत बढ़नी तय है। ऐसे में खरीदारी करते विशेष सावधानी बरतें। यदि सतर्कता नहीं बरती तो बीमार पड़ सकते हैं।
दिवाली पर लोगों ने पनीर, खोआ और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की थी। इस दौरान खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर छापेमारी की और टीम ने पनीर खोआ, मसाला, दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 37 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट फरवरी में मिली है।
विज्ञापन

इसमें से दूध के एक, पनीर के तीन, दूध से बनी मिठाई के दो, अन्य मिठाई के चार, रिफाइन तेल के एक, मसाला के एक, दाल के एक, बेकरी के एक और अन्य खाद्य पदार्थों के 15 समेत कुल 29 नमूने अधोमानक मिले थे और इसमें मिलावट पाई गई थी। इसमें विक्रेताओं पर केस दर्ज कराने की तैयारी विभाग कर रहा है। अब मार्च के दूसरे सप्ताह में होली का पर्व है। ऐसे में खोआ, मसाला और पनीर की मांग अधिक होगी।
लोगों के मांग का लाभ उठाने के लिए मिलावट खोर पूरी तरह सक्रिय हैं। ऐसे में होली के लिए खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय लोगों को पहले से ही सतर्क होना चाहिए, जो भी सामान खरीद रहे हैं, उसकी जांच-पड़ताल जरूर कर लें कि कहीं उसमें मिलावट तो नहीं है।
खोआ और पनीर के तीन-तीन नमूनों में मिलावट : खाद्य विभाग की तरफ से दशहरा, दीपावली, छठ पूजा के समय जिले में छापेमारी की थी। उस समय दुकानों से लिए नमूने जांच के लिए भेजे थे। उसमें बेसन, काली मिर्च, फाफड़ का आटा, मसूर की दाल, स्टार्च अप, खोआ के तीन नमूने, पनीर के तीन नमूने, सिंघाड़ा आटा के नमूने फेल हुए है। इन सभी दुकानों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी चल रही है।
इस बार होली पर्व पर खोआ और पनीर की मांग को देखते हुए खाद्य विभाग ने टीम गठित की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय ने जांच टीम को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जिले में आने वाले रोडवेज बसों के अलावा माल वाहनों पर भी नजर रखने के लिए निर्देश दिया है, क्योंकि खोआ बाहर से भी आता है। ऐसे में रोडवेज बसों पर नजर रखी जाएगी। अभियान चलाकर छापेमारी की जाएगी। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें