कसया। नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बरात में करतब दिखा रहा कलाकार झुलस गया। उसे लोगों ने सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने इलाज के बाद घर भेज दिया। नगर में निकली शिव बरात में शामिल होने आए वीरेंद्र शर्मा (40) निवासी वार्ड नं 4 आंबेडकर नगर मदनपुर का पैर करतब दिखाने के दौरान झुलस गया।