फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। एक संस्था की ओर से पंचायत भवन करदह में किशोरी सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करदह, अहिरौली एवं हथिया गांव की किशोरियों सहित कुल 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित आहार, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान किशोरियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सैनम निशा ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। एएनएम सुशीला पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना गौतम तथा आशा कार्यकर्त्रियों ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। संस्था के प्रतिनिधि दुर्गेश कश्यप ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि परियोजना समन्वयक शत्रुजीत सिंह ने किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन रजत गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें