फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम डैश बोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों पर प्रशासन सख्त

Fri, 12 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम डैस बोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए जिले के सभी बीडीओ को फैमिली आईडी का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रदर्शित करने वाले विभागों के अधिकारी कार्यों में प्रगति लाकर माह के अंत तक लक्ष्य की पूर्ति जरूर कर लें। अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि कार्याें के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए खराब प्रगति वाले कार्यों में सुधार लाएं। डीएम ने सभी वेंडर्स सहित पीओ नेडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूची के अनुसार कंट्रोल रूम में बैठकर आज ही सभी से वार्ता कर एक-एक का विवरण अंकित करने के बाद ही जाएंगे। उन्होंने चेताया कि माह के अंत तक लक्ष्य की पूर्ति होनी है, जो वेंडर्स कार्य नहीं करता है, उसके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने फैमिली आईडी बनाने की प्रगति के संबंध में विधिवत समीक्षा दौरान कुल लक्ष्य 77 हजार के सापेक्ष 57 हजार का आईडी अभी तक बनाने पर खराब प्रगति वाले वीडियो को अधिक एवं संतोषजनक कार्य वाले वीडियो को पूर्व लक्ष्य के अनुसार इस माह के अंत तक शत प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए डीएसटीओ को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि घरौनी वितरण की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार घरौनी प्रमाण पत्र वितरण कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें