फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एडीजी जोन ने महिला बूथ किया निरीक्षण

Sun, 02 Jun 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह करीब दो घंटे तक मतदाताओं का रूझान तेज रहा। धूप तेज होते ही बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाता मतदान के लिए पहुंचते देखे गए।
विज्ञापन


कुशीनगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनी महिला बूथ संख्या 274 पर दोपहर करीब 12:30 बजे एडीजी जोन गोरखपुर डाॅ. केएस प्रताप कुमार पहुंचे। उन्होंने बूथ के बाहर और अंदर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। बूथ के बाहर चिलचिलाती धूप में टेंट के नीचे एएसपी अभिनव त्यागी व सीओ कुंदन कुमार सिंह से बिहार व नेपाल बार्डर इलाके से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान कराने में तैनात सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से मतदान सकुशल चल रहा है। इस दौरान चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें