फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एडीजी ने परिवार के साथ बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Sat, 09 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। एडीजी गोरखपुर ने शुक्रवार की शाम मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे। परिवार के लोग भी शामिल रहे। बौद्ध भिक्षुओं व गाइड से प्रतिमा और उत्खनित पुरावशेषों समेत तमाम जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध की 6.10 मीटर लंबी शयन मुद्रा में प्रतिमा का दर्शन करने एडीजी गोरखपुर डा.के.एस.प्रताप कुमार परिवार के सदस्यों के साथ व्याख्या केंद्र के रास्ते ई-कार्ट से मंदिर से कुछ दूर तक पहुंचे। जहां से वह उनके साथ मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी महात्मा बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किए। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। भंते अशोक ने प्रतिमा और अन्य जुड़ी ऐतिहासिकता, प्राचीनता और विशिष्टता भी साझा की। दर्शन उपरांत मंदिर के सामने समूह फोटो व दर्शन पूर्व सेल्फी भी बनाई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी संतोष कुमार मिश्र, एएसपी रितेश सिंह, सीओ कुंदन सिंह, एसओ गिरिजेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें