फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण

Sat, 13 Dec 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवा की तरफ से संपर्क मार्ग के पक्का निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग उठाई तो नगरपालिका ने अगले सप्ताह होने वाली प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में स्वीकृति देने की बात कही। मेसर्स सीएससी सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कंंपनी लिमिटेड, सठियाय के इकाई स्थल के संपर्क मार्ग के निर्माण में शीघ्र प्रस्ताव पास कराकर टेंडर की प्रति उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए।
इसके अलावा मेसर्स बुद्धा वाटर पार्क एवं रिजार्ट, एनएच-28, भैसहां के लंबित धारा 80 प्रकरण के निस्तारण, मेसर्स खट्टर एडिबिल्स रामपुर बगहां, लक्ष्मीगंज ने विद्युत आपूर्ति की समस्या, मेसर्स गुरु इंटरप्राइजेज, कसया के इकाई स्थल संपर्क मार्ग के पक्का निर्माण कराने, मिनी औद्योगिक आस्थान नदवां विशुनपुर फाजिलनगर आदि ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई तो सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं। इनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर होनी चाहिए। इसी तरह जिला श्रम बन्धु की बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तरफ से विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें