तमकुहीराज। निकाय निदेशालय के अपर निदेशक द्वारा नगर पंचायत तमकुहीराज का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर निदेशक निकाय ने नगर पंचायत के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया।
आदर्श नगर पंचायत तमकुहीराज का निरीक्षण करने अपर निदेशक निकाय निदेशालय डाॅ. मोहम्मद असलम अंसारी तमकुहीराज कस्बा पहुंचे। उन्होंने कस्बे के सार्वजनिक शौचालय, अंत्येष्टि स्थल, पिजवा धाम सौंदर्यीकरण सहित नगर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अपर निदेशक के आगमन पर नगर पंचायत चेयरमैन जेपी गुप्ता और प्रभारी ईओ ने उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सफाई व पेयजल पर दें विशेष ध्यान
पकवा इनार। अपर निदेशक नगर निकाय की तरफ से नगर विकास विभाग की तरफ से कराए कार्यों की समीक्षा की। अपर निदेशक अंसारी ने त्योहारों, विभिन्न दिवसों के मद्देनजर साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश सहित बुनियादी सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुक्तिधाम का लिया जायजा
हाटा। शहर में नगर पालिका की तरपु से अंत्येष्टि स्थल का शुक्रवार को अपर निदेशक नगर निकाय डॉ. असलम अंसारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य गेट से लेकर अंत्योष्टि स्थल तक हुए निर्माण कार्य की जांच कर मौजूद कर्मियों से जानकारी ली।