फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआईआर कार्य में सक्रियता ही मजबूती लोकतंत्र की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के अलावा जिले के हाटा और मोतीचक समेत अन्य स्थानों पर चल रहे एसआईआर कार्य का रविवार को सांसद ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान बूथों पर जाकर एसआईआर कार्य की प्रगति जानी और मौजूद लोगों को मतदाता सूची में उपलब्ध सभी प्रविष्टि में सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रविवार को सांसद विजय कुमार दूबे ने सुकरौली मंडल के बूथ संख्या 169, 170, प्राथमिक विद्यालय सेमरी महेशपुर, हाटा नगर के बूथ संख्या 231, 232, 233, प्राथमिक विद्यालय थरूआडीह, मोतीचक के बूथ संख्या 299, 300, प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर और पडरौना के बूथ संख्या 277, 278, 278, 279 और उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना में बने बूथ का निरीक्षण कर वहां चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम सही रूप से दर्ज होना लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती होगी। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र की नींव को और अधिक मजबूत करती है।
इस दौरान विधायक हाटा मोहन वर्मा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, सुकरौली चेयरमैन राजनेती कश्यप, पडरौना चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, मोतचीक ब्लाॅक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें