फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर

Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी कुशीनगर के निर्देशन में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा की ओर से संयुक्त रूप से थाना खड्डा क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को पीस कमेटी की मीटिंग की गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी खड्डा एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर थाना खड्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुर्कहा में पीस कमेटी मीटिंग की गई। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व आमजन से अपील की गई कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखें, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, असामाजिक तत्वों, किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें