बोदरवार। क्षेत्र के मंसूरगंज पुलिस चौकी परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई।
चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाना चाहिए। पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन में भी आयोजक मंडल सहित गांव के संभ्रांत नागरिकों को जागरुक रहना चाहिए। संभ्रांत लोगों की जागरूकता से ही छोटी-बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने चेताया कि अराजकता फैलाकर त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जयगोविंद सिंह, कन्हैया गौतम, आशीष गुप्ता, जोगिंदर गुप्ता, निखिल शर्मा, कुलदीप सिंह, हरिहर पटेल, दरोगा हरिश्चंद यादव, राजेश कुमार, अरुण, हरिश्चंद्र यादव, राकेश यादव, गुलाम सरवर, सौरभ भारती मौजूद रहे। संवाद