फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़कों पर चल रहीं अवैध निजी बसों पर होगी कार्रवाई

Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की सड़कों पर अनाधिकृत रूप से चल रही निजी बसों के लिए परिवहन विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। इनके संचालन से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम और एआरटीओ की तरफ से संयुक्त जांच टीम गठित कर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पकड़े जाने पर बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि बस स्टेशन के आसपास के अलावा जिले की सड़कों पर अनाधिकृत रूप से संचालित प्राइवेट बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम और एआरटीओ के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जा रही है।
जिले से होकर गुजरी एनएच के अलावा पडरौना, कप्तानगंज, खड्डा और पनियहवा के रास्ते बिहार की तरफ से कई निजी गाड़ियां चल रही हैं। इन प्राइवेट बसों के संचालन की वजह से परिवहन निगम की सवारियां घट गई हैं। इनके चलते बसों को जगह-जगह रोककर सवारियां भरते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इधर, सड़क सुरक्षा माह भी चल रहा है। ऐसे में अधिकारी भी अलर्ट मोड में हैं। अनधिकृत बसों का संचालन रोकने के लिए परिवहन निगम और एआरटीओ की तरफ से संयुक्त टीम गठित कर जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें