गुणवत्ता खराब होने पर होगी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। मंसाछापर स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत व्यापारियों व उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की खरीद और बिक्री से बचने की अपील की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कन्नौजिया ने कहा कि दुकानदार खाने-पीने की वस्तुओं को खुले में न रखें। जांच के दौरान अगर खाद्य पदार्थ सुरक्षित तरीके से नहीं रखे पाए गए तो दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी कटे-सड़े फल और खुले में रखी मिठाइयां नहीं खरीदने की अपील की है। उन्होंने मिठाई के दुकानदारों से अपील की है कि वे मिलावटी दूध और पाउडर से कोई भी मिठाई न बनाएं।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार, जमालुद्दीन अंसारी, वरिष्ठ सदस्य रामाशीष चौधरी, राजाराम कुशवाहा, नागेंद्र मद्धेशिया, दीपक गुप्ता, नथुनी गुप्ता, कमलेश चौधरी, सिंहासन गुप्ता, अंगद चौहान, जटाशंकर गुप्ता, शैलेश चौधरी, मनोज गुप्ता, मुन्ना जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।