फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Wed, 24 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरया सुजान पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के बाद संतकबीरनगर जिला निवासी तीन पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की हैं। तीनों पशु तस्करों को तरया सुजान पुलिस ने जून 2024 में गोवंश के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया पशु तस्करी गिरोह से जुड़े संतकबीरनगर जिले के कोपिया निवासी रामछैल, मोहद्दीपुर निवासी जकरुल उर्फ नीनक व पसनारा निवासी अफरोज 26 जून 2024 को ट्रक में क्रूरतापूर्वक लाद कर 20 गोवंशों को वध के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिन ने आरोपियों को गिरफ्तार कर गोवंशों को मुक्त कराया था। मामले में तरया सुजान पुलिस ने तीनों पशु तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के दौरान तथ्य उभर कर सामने आए कि तीनों आरोपी पशु तस्करी गिरोह का व्यापक स्तर पर संचालन करते हैं। तीनों आरोपी अपने परिवार, सगे-संबंधियों व पशु तस्करी गैंग से जुड़े सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं गाय, साड, बैल की वध के लिए तस्करी करते है। आरोपी गोवंशीय पशुओं को बिहार व बंगाल ले जाकर ऊंचे दाम पर बेच कर अवैध धन अर्जित कर जीविका चलाते है। सीओ तमकुहीराज ने बताया पशु तस्करी गैंग से जुड़े गुर्गों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें