फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो गांजा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांजा तस्करी से जुड़े जौनपुर जिले के गढ़हा निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव और विजय कुमार चौहान को कुछ माह पूर्व तमकुहीराज पुलिस ने गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वे ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस विवेचना में सामने आया कि सुरेंद्र प्रताप यादव गिरोह का सरगना है, जबकि विजय कुमार चौहान उसका सक्रिय गुर्गा है। गिरोह के सदस्य संगठित तरीके से गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि तस्करी से अर्जित धन से आरोपियों और उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि गांजा तस्करी में संलिप्त सुरेंद्र प्रताप यादव और विजय कुमार चौहान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें