संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी मोहम्मद आलम निवासी ग्राम कोहरियावां को दुधारा पुलिस ने करमाखान तिराहे के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना दुधारा पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जातिसूचक शब्द व धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।