फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकान में आग लगाने का आरोप

Fri, 02 Jan 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। बिहार के वैशाली जिले के फातेपुर कोआही निवासी एक व्यक्ति ने मधुरिया पुलिस चौकी को तहरीर दी है। उसने कुछ लोगों पर उनकी टायर पंक्चर की दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फातेपुर कोआही निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर एनएच स्थित अमवा तिवारी गांव के सामने एनएच-28 के किनारे किराए की जमीन पर कटरेन लगाकर टायर पंक्चर बनाने की दुकान चलाते हैं। करीब एक सप्ताह पहले कुछ मनबढ़ युवकों से विवाद हो गया। बुधवार की रात पास के गांव में एक व्यक्ति के घर भोजन करने गए थे।
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। इस संबंध में मधुरिया चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें