फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपत्तिजनक वीडियो बना दुष्कर्म का आरोप

Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने एक युवक पर झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने चार वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

महिला ने 16 मई को पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि पड़ोस गांव का एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे संबंध बना लिया। इसी दौरान आरोपी युवक उसका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें