फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धर्मांतरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने हिंदू लड़की को भगाकर धर्मांतरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कठकुइयां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। दो दिसंबर की रात आरोपी युवक किशोरी को भगा ले गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी व आरोपी का पता नहीं चल सका। करीब 13 दिनों के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुबेरस्थान अजय कुमार मौर्य ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने 15 दिसंबर को तहरीर देकर बताया कि दो-तीन दिसंबर को आरोपी अकबर हुसैन उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस की टीमें गठित कर उनकी तलाश तेज कर दी गई। बार-बार आरोपी अपना ठिकाना बदल रहा था। इसके चलते पुलिस को उस तक पहुंचने में देरी हुई। सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अकबर हुसैन कठकुइयां रेलवे स्टेशन के समीप मौजूद है। इस सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म, पाॅक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें