दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव के एक युवक को पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लोहरपट्टी के साजिद ने तीन दिन पूर्व पाकिस्तान का झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था। इसके बाद यह सूचना तेजी से फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक पुणे में रहकर काम करता है। इस बीच बजरंग दल के दुदही नगर अध्यक्ष राजन व्याहुत की तहरीर पर पुलिस ने साजिद पर केस भी दर्ज कर लिया था। पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।