फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाद के दौरान धक्का देने से गिरा अधेड़, मौत

Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव में नाली बनाने के विवाद में एक पक्ष की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। इस दौरान धक्का देने से एक अधेड़ मौके पर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उनको लेकर सीएचसी इलाज के लिए लाए जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मेहड़ा में नवीन साहनी पुत्र स्व. राम निवास साहनी नाली का निर्माण कार्य करा रहा था। इसको रोकने के लिए उसका पड़ोसी 50 वर्षीय वीरेंद्र यादव वहां पहुंचे। इस दौरान कहासुनी होते ही मामला बिगड़ गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने वीरेंद्र के साथ धक्का-मुक्की कर उसको फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मामले को शांत कर दोनों पक्ष को थाने पहुंचने की हिदायत दी। इसके बाद फिर विवाद हो गया और एक पक्ष के लोगों के धक्का देने से वीरेंद्र यादव मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन वीरेंद्र यादव को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने वीरेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीरेन्द्र के पुत्र बृजमोहन यादव ने तहरीर दिया है जिसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों की सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें