फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के शिवशक्ति नगर में आफिस खोलकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले जालसाज को सेवरही पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जालसाजों का यह गिरोह हाल ही में 20-25 बेरोजगारों को विदेश भेजने नाम पर 22.54 लाख की ठगी किया था और आफिस बंद कर फरार हो गए थे। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया बुजुर्ग पोस्ट होरलापुर निवासी संतोष सिंह व बृजेश सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह ने सेवरही पुलिस को कुछ दिन पहले तहरीर दिया था। डा. वाजिद अली निवासी दरोगा डीह थाना बरवा पट्टी ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर सेवरही के शिवशक्ति नगर मे रेहान टेस्ट सेंटर आफिस चलाता था। उसने 20-25 लोगों को झांसा देकर फंसा लिया और विदेश भेजने के नाम पर 22.54 लाख रुपये ले लिए, जब बेरोजगारों ने विदेश भेजने के लिए दबाव बनाया तो जालसाजों ने फर्जी तरीके से कूटरचित तरीके से फर्जी वीजा व हवाई जहाज का टिकट दे दिए।
बेरोजगार युवक जब दिल्ली पहुंचे तो उनका हावाई जहाज का टिकट कैंसिल करा दिए। सभी दूसरे दिन सेवरही स्थित आफिस पहुंचे तो वह लोग आफिस बंद कर फरार हो गए थे। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, एसपी के आदेश पर सेवरही पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले में सेवरही पुलिस ने ठगी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसने पुलिस के पूछताछ बताया कि वह अपने साथियों के सेवरही में एक आफिस खोल कर अजरबैजान भेजने के नाम पर ठगी की थी और मामले के प्रकाश में आने पर आफिस बंद कर कर फरार हो गए थे। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी वाजिद को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे अन्य जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें