फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जालसाज के पास से से अलग-अलग बैंकों के 10 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों का पिन देख लेता था और बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल देता था। इसके बाद दूसरी एटीएम से रुपये निकाल लेता था।
विज्ञापन

सीओ जयंत कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को तमकुहीराज थाना क्षेत्र स्थित हिताची प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड बरामद हुए। उसकी पहचान अबुल बसर निवासी लपरी, थाना सराय ख्वाजा, जिला जौनपुर के रूप में हुई। उसके खिलाफ तमकुहीराज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर लगे एटीएम के आसपास नजर रखता था। जब कोई व्यक्ति एटीएम से रुपये निकालने पहुंचता, तो वह मदद या सुझाव देने के बहाने उसके पास खड़ा हो जाता था। इसी दौरान वह ग्राहक को बातों में उलझाकर उसका एटीएम पिन देख लेता था। इसके बाद मौका पाकर उसी बैंक का एटीएम कार्ड बदल देता था। दूसरे स्थान के एटीएम से देखे गए पिन के जरिए वह संबंधित व्यक्ति के खाते से रुपये निकाल लेता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महराजगंज जिले के कोतवाली थाने में भी आईटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

-
ऐसे बचें एटीएम ठगी से
-एटीएम में रुपये निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
-पिन डालते समय हाथ से की-पैड ढककर रखें।
-अपना एटीएम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को न दें।
-कार्ड बदलने का संदेह हो तो तत्काल बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराएं।
-खाते से संदिग्ध निकासी होने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें