फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती के पिता ने एक युवक पर इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर पुत्री का रिश्ता तुड़वाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने 30 जून को एसपी केशव कुमार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की शादी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में तय हुई थी, जिसे उक्त युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री भेजकर तुड़वा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरी जगह तय हुई शादी में भी आरोपी युवक और एक महिला द्वारा फोन पर युवती को भगाने संबंधी कथित ऑडियो वायरल कर बाधा उत्पन्न की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला पूर्व का है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें