फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कक्षा आठ तक है मान्यता, इंटर तक चल रही थीं कक्षाएं

Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में संचालित दो स्कूलों की बुधवार को जांच की गई। इसमें कसया नगर और जिला मुख्यालय पर संचालित स्कूल शामिल रहे। जांच में निर्धारित मान्यता से अधिक इंटर तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। इसके पहले भी ऐसे मामले में पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इस खेल पर लगाम नहीं लग पा रहा है। पूर्व में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की ओर से भी ऐसे स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए जा चुके हैं, बावजूद इस खेल पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन




डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को कसया नगर में संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल की जांच की गई, जिसमें मान्यता कक्षा आठ तक की मिली, जबकि इंटर तक कक्षाएं चल रही थीं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर संचालित रेनबो स्कूल रविंद्र नगर में जांच प्रधानाचार्य राजीव मल्ल ने किया। यहां भी मान्यता कक्षा आठ तक की मिली और इंटर तक कक्षाएं यहां भी चल रही थीं। दोनों स्कूलों में मान्यता से आगे की चल रही कक्षाओं को बंद करा दिया गया और स्कूल संचालकों को जवाब देने के लिए दो दिन की मोहलत दे दी गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच करने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी गई है। डीआईओएस ने कहा कि किसी भी स्कूल को निर्धारित मान्यता के इतर कक्षाएं चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोनों संस्थानों के मामले में बीएसए को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी ऐसी शिकायतें बीएसए और डीआईओएस तक पहुंच चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण इस खेल पर विराम नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें