तरयासुजान। क्षेत्र के जमसड़िया गांव में कुछ लोगों को पट्टा की जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम और गांव के लोग के बीच सोमवार को झड़प हो गई। बिना कब्जा दिलाए ही राजस्व टीम चली गई। इसके बाद हलका लेखपाल पर एक अनियमितता का आरोप लगाते हुए पानी टंकी पर चढ़ गया।
क्षेत्र के पिपरा एहत्माली गांव में वर्ष 2015 में बाढ़ प्रभावित दस लोगों को जमसड़िया में आवासीय पट्टा दिया गया था। इस पट्टे की जमीन पर सोमवार को तरयासुजान के कानूनगो अशोक वर्मा के साथ राजस्व टीम पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने पहुंची। वहां राजस्व टीम और पट्टे की जमीन पर किए कब्जाधारियों से नोकझोंक हो गई। उसी दौरान एक लेखपाल पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव के विजय चौहान ने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों के काफी देर समझाने के बाद युवक ओवरहेड टैंक से नीचे उतरा। इसके बाद राजस्व टीम पट्टाधारकों को बिना कब्जा दिलाए लौट गई।