फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एबीवीपी की हाटा नगर इकाई गठित

Fri, 05 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हाटा नगर इकाई के पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की शाम को नगर के बाघनाथ चौराहे पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में परिषद के जिला प्रमुख डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रजनीश पांडे को नगर अध्यक्ष तथा काजल श्रीवास्तव को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं अमित गौड़ और संजय श्रीवास्तव को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। नगर सह मंत्री के रूप में विकास मद्धेशिया, मोहित श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, विपिन वर्मा एवं अक्षिता श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई।
सोशल मीडिया संयोजक के रूप में देवा बरनवाल को मनोनीत किया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुप्रिया और ज्योति को शामिल किया गया। इसके अलावा स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट संयोजक पद पर अंकित निषाद तथा स्टूडेंट्स फॉर सपोर्ट संयोजक पद पर बलदेव गोस्वामी को दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें