फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संक्रमित भैंस की मौत के बाद सहमे ग्रामीण, कुत्ता या सियार के काटने की आशंका

Fri, 05 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के कोटवा गांव में बीमार भैंस की मौत के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। पशु चिकित्सक ने भैंस को कुत्ता या सियार के काटने की आशंका जताई है। पशु पालन विभाग की सलाह पर भैंस का दूध पीने वाले 10 से 15 लोगों ने एहतियातन एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन


कोटवा गांव के दीनदयाल सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी भैंस बीमार हो गई थी। उस दौरान वह दूध भी दे रही थी। दो-तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। उसका पांच माह की बछिया भी है। उसका उपचार कराया जा रहा है। भैंस का दूध पीने वाले कुछ लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद गांव में आशंका बढ़ गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने एहतियात बरतने की सलाह दी। लोगों ने टीका लगवाना शुरू कर दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पासवान ने बताया कि संबंधित भैंस को जनवरी में खरीदा गया था। आशंका है कि भैंस को वहां पर सियार या कुत्ता काट लिया हो। भैंस की मौत के बाद उसकी बछिया की भी निगरानी की जा रही है और उसे आवश्यक वैक्सीन दी गई है।
-
-कोटवा गांव से लगातार लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को दीनदयाल, नीलम, हर्ष और शिवांश समेत कई लोगों ने एंटी रेबीज का टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग की सलाह के आधार पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। -डॉ. हेमंत वर्मा, सीएचसी अधीक्षक देवतहां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें