फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कक्षाओं का नियमित संचालन के लिए अभाविप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कक्षाओं के नियमित संचालन समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बुद्ध पीजी कॉलेज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के जल्द समाधान की मांग की। इसके बाद जिला संयोजक नीतीश सिंह के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजक नीतीश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो अभाविप आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी। इसके बाद प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र को ज्ञापन देकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में कक्षाओं का नियमित संचालन और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा जर्जर भवनों की मरम्मत, प्रयोगशालाओं में आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध कराने तथा छात्राओं के लिए प्रसाधन की व्यवस्था कराने की मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन

इस दौरान शिवम सिंह, अजय शर्मा, अभिनव सिंह, नवदीप यादव, आदित्य गांधी, अंकुश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें