फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर शिक्षक का वेतन रोका

Wed, 10 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने 11 प्राइमरी विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों की जांच की। कुछ जगह शिक्षा का स्तर सही मिला लेकिन कुछ जगह स्थिति खराब रही। इस पर जहां खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन



जांच के दौरान प्राइमरी विद्यालय चक्रधर छपरा पर तैनात एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर उनका वेतन रोक दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नाथ प्रजापति ने बुधवार को 11 प्राइमरी विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राइमरी विद्यालय चक्रधर छपरा पर तैनात शिक्षक शिवकुमार यादव बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।

खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका वेतन रोक दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर, सरपतही खुर्द, जूनियर विद्यालय सरपतही, लीलाधर छपरा, मुड़मुड़वा, सबया अबादकारी, सिसवा गोईती, बीरबल छपरा, जूनियर विद्यालय सिसवा गोईती सहित 11 प्राइमरी विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम पाई गई है। इसके लिए संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें