कसया। देवरिया के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में कसया क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी निवासी अभिनाश पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया था।
अभिनाश पहलवान ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में चार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी सफलता इस पर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, कोच भोला यादव पहलवान, कोच हृदयानंद यादव, दरोग गोंड, भीम यादव, जितेंद्र पहलवान, इंद्रजीत पहलवान आदि ने उन्हें बधाई दी है।