फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजरों को बंद किया, खड्डा में सड़क जाम

Tue, 20 Sep 2016 11:01 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
प्रदश्ऱ्न - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। इनका आरोप था कि 19 दिन तक धरना प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार और प्रशासन की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन को और उग्र बनाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


धरने की अगुवाई कर रही जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह के साथ ब्लॉक अध्यक्ष प्रभावती शर्मा, ब्लॉक महासचिव अनुराधा श्रीवास्तव, रमावती सिंह, सुशीला देवी, संध्या श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, प्रीती सिंह, सुनीता यादव, बासमती देवी, निर्मला देवी, लालमती सिंह, मीरा श्रीवास्तव, विमला देवी आदि मौजूद थीं। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने मंगलवार को सुभाष चौक पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। खड्डा के एसडीएम रामाश्रय सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और धरना समाप्त कराया। इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा श्रीवास्तव, महामंत्री सुनीता यादव, रेनू, गीता, साधना, सीमा पाठक, अर्चना, इंद्रावती, द्रोपदी, नजबुन, सुगंधी आदि मौजूद थीं। 
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मंगलवार को मुख्य सेविकाओं को कार्यालय के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर दिया। कार्यालय के बाहर धरना दे रही इन महिलाओं ने चार घंटे बाद सुपरवाइजरों को मुक्त किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष उषा शर्मा, गायत्री गुप्ता, कृष्णावती राय, गुडलेश राय, मंजू श्रीवास्तव, होसिल देवी, धेनु गुप्ता, गंगाजली देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने वितरण के लिए आया तीन ट्रक पुष्टाहार रोक दिया। उसे ट्रक से उतारने नहीं दिया। इनका कहना था कि पल्सपोलियो अभियान, चुनाव ड्यूटी, जनगणना, हौसला पोषण योजना का भी बहिष्कार करेंगी। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष नीलम पांडेय, संरक्षक रविंद्र मिश्रा, सविता देवी, मंजू मिश्रा, लक्ष्मी प्रजापति, ममता देवी, निक्की राय, गीता यादव, रेनू पांडेय, अनीता मिश्रा, सुमिता चौधरी, रीता पाल शामिल थीं।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भी धरना प्रदर्शन किया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अनीता चौधरी, सीमा शर्मा, संगीता देवी, वीना मिश्र, नंदनी तिवारी, विमला जायसवाल, किरण मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें