निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की जानकारी लेती एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ।
- फोटो : KUSHINAGAR
सात सदस्यीय टीम ने लिया एयरपोर्ट का जायजा
उड़ान की शुरुआत 70 सीट वाले जहाज से होने की उम्मीद
कसया। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की सात सदस्यीय टीम ने निर्माण व जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय के साथ गेस्ट हाउस में बैठक कर जानकारी हासिल की और कुछ क्रिटिकल गैप को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा।
टीम ने नकहनी, शाहपुर में टूटी बाउंड्रीवाल, दो विदयालय, नलकूप का अवशेष व पेड़ परिसर से जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें इसे शीघ्र पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया। टीम ने यह भी कहा कि अभी हवाई अड्डे को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को हस्तांतरित नहीं किया गया है। उसमें आने वाली प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही है। इसका गजट होने के बाद राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना हो जाएगी। यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। हालांकि की टीम के सदस्य अपने नाम व फोटो लेने से मना कर रहे थे। टीम के सदस्यों ने बताया कि उड़ान की शुरुआत 70 सीट वाले जहाज से की जाएगी।