फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संपत्ति पंजीकरण में एक फरवरी से आधार प्रमाणीकरण जरूरी

Fri, 23 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में संपत्ति पंजीकरण में आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था एक फरवरी से लागू होगी। इसमें आधारकार्ड धारकों का ई-केवाईसी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से पहचान स्थापित कर दस्तावेजों पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर अथवा आधार आधारित ई-हस्ताक्षर कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सहायक निरीक्षक निबंधन बीएस वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीते 28 अगस्त को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक में संपत्ति पंजीकरण में छद्म व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री की संभावनाओं को रोकने के उद्देश्य से आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे।
निर्देश के अनुपालन में नियमावली के नियम-3 एवं 4 के तहत उप-निबंधक कार्यालयों में दस्तावेजों के पंजीकरण की प्रक्रिया लागू की गई है। इसके तहत दस्तावेजों के समस्त विवरण ऑनलाइन निर्धारित प्रारूप में सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रविष्ट किए जाते हैं। इसके बाद चयनित तिथि एवं समय पर निष्पादकों एवं गवाहों के बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान दर्ज कर तथा फोटो अपलोड करने के बाद नियमानुसार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें