फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज
विज्ञापन

पडरौना। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में पडरौना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। यह मुकदमा उदित नारायण पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 150 से अधिक अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

देर शाम कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि उदित नारायण पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव तिवारी 150-200 समर्थकों और सहयोगियों के साथ नगर में रैली निकाले थे। इसके लिए उनकी तरफ से कोई इजाजत नहीं ली गई थी। निर्वाचन आयोग की तरफ से इस तरह की रैलियां निकालने पर प्रतिबंध है, इसलिए गौरव तिवारी सहित 150-200 अज्ञात लोगों पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र के बांसी में दो वाहनों से हूटर भी उतारा गया तथा उन वाहनों पर पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें