खड्डा। पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी व व्हाट्सएप पर देश विरोधी स्टेटस लगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी अर्शे आलम खान ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया गया था, जिसमें भारत-पाकिस्तान तनाव पर देश विरोधी बातें लिखी गई थीं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। भाजपा नेता सूरज गोविंद राव की तहरीर पर पुलिस ने अर्शे आलम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दबिश जा रही रही है।