इसके बाद कस्बा निवासी गुड्डू गुप्ता उसे रेलवे लाइन से उठाकर प्लेटफाॅर्म पर लाए और पानी पिलाए। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण अचानक ब्रेक लगने से किसी भी यात्री को कोई असुविधा नहीं हुई। ट्रेन चालक को यात्रियों ने धन्यवाद बोला।
युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गांव निवासी राम विवेक दुबे के रूप में हुई। सूचना पर उसके पिता पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है। इसकी तलाश गांव में की जा रही थी, लेकिन यहां पहुंच गया है।
स्टेशन अधीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि शख्स अचानक रेलवे लाइन पर लेट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण चालक ने रोक ली।