फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, झाड़ी में फेंकी लाश

Thu, 12 Jun 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अनिल की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद 
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव में बुधवार को धारदार हथियार से बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी। नहर के किनारे झाड़ी में युवक की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर, हाथ और पैर पर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार किया था। सड़क से लेकर झाड़ी तक खून के छींटे पड़े थे, लाश से कुछ दूरी पर बाइक गिरी हुई मिली। युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मौके पर एएसपी, सीओ ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या का कारण तलाश करने में पुलिस जुटी है। युवक का मोबाइल फोन गायब है। मौके आई फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन

मठिया भोकरिया गांव में बुधवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने नहर पुलिया से करीब सौ मीटर पश्चिम सड़क पर खून और मांस के टुकड़े देखकर शोर मचाया। इसके बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। वहीं धर्मपुरपर्वत गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिस बाइक मिली, इसमें चाबी लगी थी। यहां से करीब सात सौ मीटर दूर मठिया भोकरिया गांव के नौका टोला बड़ी नहर सड़क के किनारे खून के छींटे के सहारे पुलिस पहुंची तो युवक की लाश झाड़ी में पड़ी मिली। जेब से मिले आधार कार्ड और डीएल से कसया थाना क्षेत्र के बतरडेरा निवासी अनिल यादव (30) के रूप में पहचान हुई।
पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। एएसपी निवेश कटियार, सीओ राकेश प्रताप सिंह, स्वाट प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अनिल के गांव से आए लोगों ने पुलिस को बताया कि वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परिजनों ने बताया कि परिवार में भतीजे की सगाई थी। शाम को अनिल ने खाना खाया और उसी समय इसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद अनिल घर से चल दिया। ध्रुव यादव को ऑनलाइन रुपये भी 1500 उधार भेजा है। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो माता-पिता सो गए।
विज्ञापन

सुबह इसकी हत्या की जानकारी मिली। गांव में प्रधानी के चुनाव के लिए अनिल तैयारी कर रहा था। परिजनों ने कहा कि एक रसोई गैस एजेंसी की गाड़ी भी भरण-पोषण के लिए चला रहा था। सोमवार को वह घर आया था। मंगलवार शाम 7.30 बजे खाना खाते समय फोन आने पर अर्जेंट कॉल बताकर वह घर से निकला था, जिसके बाद बुधवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें