फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की घायल

Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड स्टेशन पर रविवार की करीब चार बजे कप्तानगंज से थावे जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहां मौजूद एक एक युवक ने उन्हें ट्रेन के पास से खींचकर बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सेवरही सीएचसी ले गया, जहां घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण जिला के ठकरहा प्रखंड के सोना भवानी गांव का निवासी 22 वर्षीय वकील गिरी किसी कार्यवश से रविवार को तमकुहीरोड स्टेशन पर गए थे। शाम करीब चार बजे कप्तानगंज से थावे जाने वाली ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी, उसी दौरान ट्रैक पार करते समय वकील ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए।
उनके सिर पर गंभीर चोट लगने घटना स्थल पर ही अचेत हो गए। उसी ट्रेन से तमकुहीरोड स्टेशन पर उतरा रहे पीयूष सिंह ने साहस दिखाते हुए युवक को ट्रेन के पास से हटाकर ले गए। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर उसे सेवरही सीएचसी लेगए, जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख प्राथिमक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजा गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें