फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक तरफा प्यार में युवक ने छात्रा को मार डाला

विज्ञापन
रामकोला पुलिस ने इंटर की छात्रा संजना के हत्या में शामिल छोटू उर्फ नीलेश शर्मा व प्रिंस कुमार ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र की किशोरी का कॉलेज से अपहरण कर प्रेमी ने एक तरफा प्यार में दोस्त के घर ले जाकर उसकी हत्या की थी। दोस्त की मदद से शव को मोरवन गांव के बाहर पुल के नीचे कंबल में लपेटकर फेंक दिया था। पुलिस ने सोमवार को इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी छोटू उर्फ निलेश शर्मा (19) छात्रा के कॉलेज में 11 वीं का छात्र है।
रामकोला थाना क्षेत्र की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। वह करीब दो साल से नगर की भूषण काॅलोनी निवासी छोटू उर्फ निलेश शर्मा जिस कॉलेज में छात्रा पढ़ती थी, उसी में 11 वीं का छात्र था। निलेश तीन माह के लिए घर से बाहर गया था। इसी बीच छात्रा तीन और युवकों से मोबाइल पर बात करती थी। करीब एक माह पूर्व निलेश घर आया और कई बार छात्रा को समझाया, लेकिन वह मान नहीं रही थी।
विज्ञापन

खड्डा सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि 15 अगस्त के दिन झंडारोहण के बाद दिन में करीब 11:00 बजे निलेश ने अपने दोस्त प्रिंस की बाइक से कॉलेज के बाहर छात्रा को बुलाया और बाइक से लेकर प्रिंस के घर बैरिया पहुंचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निलेश शर्मा छात्रा से शादी करना चाहता था। उसका नाम भी उसने सीने पर लिखवाया था। प्रिंस के घर पर एक कमरे में निलेश छात्रा को समझा रहा था। उसकी वह बात नहीं मान रही थी। इस दौरान उनमें विवाद हो गया। गुस्से में आकर निलेश ने छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा की हत्या की जानकारी प्रिंस को हुई तो वह चकित रह गया। आनन-फानन में शव कंबल में लपेटकर बाइक से मोरवन गांव के बाहर ले गए और पुलिया के नीचे फेंक दिया। दूसरे दिन पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। छात्रा के मोबाइल की मदद से पुलिस ने छोटू उर्फ निलेश शर्मा, उसके दोस्त प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें