फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 18 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के ठेकुआटार-रगड़गंज मार्ग पर पांच नवंबर की शाम 4:30 बजे हुए दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामकोला थाना पहुंचे युवक के पुत्र रितिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता 39 वर्षीय मिथिलेश और उनके मामा 45 वर्षीय विजय मल्ल बाइक से बीते पांच नवंबर को टेकुआटर से घर जा रहे थे। अभी वे रगड़गंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि एक स्कूटी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता मिथिलेश की मौत हो गई। इस मामले पुलिस ने स्कूटी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें