नेबुआ नौरंगिया। थानाक्षेत्र के सिरसिया खुर्द निवासी एक युवक शनिवार की शाम को सड़क हादसे में घायल हो गया। इलाज के दौरान रविवार की रात में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिरसिया खुर्द गांव निवासी खुर्शीद (35) घर से बाइक से निकले थे, चिलगोड़ा से काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। चिलगोड़ा के पास ही नहर की पटरी पर टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर से घायल खुर्शीद को मेडिकल कॉलेज घरवाले ले गए, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर डॉक्टरों ने कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।