फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिग को भगाने में युवक पर प्राथमिकी दर्ज, गया जेल

Wed, 24 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर संचालित होटल में मिली किशोरी को उसका प्रेमी भगाकर ले आया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के हरपुर निवासी रितिक आर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि छापे के दौरान मिले अन्य लोगों को आवश्यक कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया। होटल की अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। सोमवार को नगर में एक होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के दौरान कुछ युवक-युवतियां मौके से भागने में भी सफल रहे। मौके से तीन जोड़े मिले थे, जिनमें एक नाबालिग भी थी।
सीओ ने बताया कि देवरिया जिले से उसकी मां पहुंची और उसने तहरीर दी है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार की सुबह कुशीनगर घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर तक लौटने की बात कही थी लेकिन शाम होने के बावजूद वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चल सका। इससे परिवार के लोग बेहद परेशान और आशंकित हैं। मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के हरपुर निवासी रितिक आर्या को उनकी बेटी से बातचीत करते हुए बाजार व अन्य स्थानों पर कई लोगों ने देखा था।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने अपनी बेटी को समझाया-बुझाया था और उक्त युवक को भी हिदायत दी थी। इसके बावजूद उन्हें आशंका है कि रितिक आर्या ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें