फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिन और सताएगी गर्मी बुधवार को बारिश के आसार

Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बीते कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में कभी तेज धूप से तो कभी आसमान में छा जा रहे हैं। रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए थे, लेकिन सुबह करीब आठ बजे तेज धूप निकला गया। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि जिले में मानूसन सक्रिया है। मानूसन की सक्रिय होने के समय मौसम में इस तरह के बदलाव होते हैं। उन्होंने बताया कि अभी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने से दो से तीन दिन उमस भरी गर्मी रहेगी। तेज धूप से लोग बचें। बुधवार को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई करने वाले किसान खेत में नमी बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी करें। यदि नमी कम हो तो उसकी सिंचाई जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें