फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी को लेकर भाग रहे युवक का किया पीछा, बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

Sun, 26 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। दुदही-तमकुहीरोड मार्ग स्थित दुदही ब्लॉक के पास शनिवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। मौजूद लोगाें ने घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला का बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर जान पहचान के बाद प्रेम हो गया।
शनिवार को महिला प्रेमी के बाइक पर बैठाकर कहीं जा रही थी। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से उनका पीछा करने लगा। पीछा करने के दौरान दुदही-तमकुहीरोड मार्ग स्थित दुदही ब्लाॅक कार्यालय के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को दुदही सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। इलाज के बाद महिला के पति ने प्रेमी को पकड़ कर पूछताछ करने लगे। इसको लेकर सीएचसी परिसर में हंगामा होने लगा। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रेमिका का कहना था कि सोशल मीडिया पर युवक उसे ब्लैक मेल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें