फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरात में डीजे पर डांस कर रहे युवक को हार्टअटैक, मौत- गम में बदला खुशियों का माहौल

Sun, 20 Apr 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के रहने वाले प्रेम तिवारी के भतीजे की शुक्रवार को शादी थी। शाम को घर से बरात निकली। डीजे पर कई लोग थिरक रहे थे। प्रेम तिवारी का इकलौता पुत्र अभिषेक भी अपने चचेरे भाई की बरात में डीजे पर डांस कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक तिवारी( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटा (कुशीनगर)। क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई की निकल रही बरात के डीजे पर डांस कर रहे अभिषेक तिवारी (22) की मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम को हुई इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। बताया जाता है अभिषेक की बहन की बरात 25 अप्रैल को आनी थी।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के रहने वाले प्रेम तिवारी के भतीजे की शुक्रवार को शादी थी। शाम को घर से बरात निकली। डीजे पर कई लोग थिरक रहे थे। प्रेम तिवारी का इकलौता पुत्र अभिषेक भी अपने चचेरे भाई की बरात में डीजे पर डांस कर रहा था।

डांस करते-करते अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। वह जमीन पर बैठ गया। आनन-फानन में लोग उसे हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर एम्स की इमरजेंसी में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शनिवार की सुबह हेतिमपुर के मुक्तिधाम पर अभिषेक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें